कुसमुंडा में चोरी कर घर जलाने वाला आरोपी गिरफ्तार, पुलिस ने किया खुलासा

Must Read

कोरबा, 28 फरवरी – कुसमुंडा थाना क्षेत्र में चोरी के बाद घर में आग लगाने की सनसनीखेज वारदात का खुलासा हो गया है। पुलिस ने आरोपी संदीप पाटले को गिरफ्तार कर चोरी हुआ सामान बरामद कर लिया है।

घटना का पूरा विवरण
प्रार्थी दिनेश कुमार भारती, निवासी क्वार्टर नंबर M-1194, आदर्शनगर अपने परिवार के साथ 16 जनवरी को विवाह समारोह में गए थे। 23 फरवरी की सुबह जब वे अपने चाचा के घर से लौट रहे थे, तभी घर की देखभाल कर रहे आयुष राजपूत ने फोन पर सूचना दी कि उनके क्वार्टर से धुआं निकल रहा है।

जब आयुष ने ताला खोलकर अंदर देखा, तो पाया कि कमरे में आग लगी हुई थी और सामान जलकर राख हो रहा था। तत्काल फायर ब्रिगेड को सूचना दी गई, लेकिन तब तक लाखों का नुकसान हो चुका था।

चोरी के बाद आग लगाकर सबूत मिटाने की कोशिश
जांच में सामने आया कि चोरों ने घर की पिछली दीवार तोड़कर प्रवेश किया और चोरी की वारदात को अंजाम देने के बाद सबूत मिटाने के लिए आग लगा दी। इस आगजनी से करीब ₹30,000-₹40,000 का नुकसान हुआ।

Latest News

गौशाला में शादी का ढोंग रचा, पीड़ित परिवार ने बताया-शादी के नाम कई युवतियों की जिंदगी से खेल चुका है 🫵🏻 सारंगढ़ थाना में...

  कोरबा-कटघोरा(आधार स्तम्भ) :  कोरबा जिले के कटघोरा का भाजपा नेता और भाजयुमो में पूर्व प्रदेश कार्य समिति सदस्य चिंटू...

More Articles Like This

- Advertisement -