रफ्तार का कहर! बाइक पेड़ से टकराई, दो युवकों की मौत

Must Read

रायगढ़। जिले में रफ्तार का कहर देखने को मिला है. तेज रफ्तार बाइक के पेड़ से टकराने से दो युवकों की मौत हो गई, जबकि एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया. घायल को अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसका इलाज जारी है. यह घटना तमनार थाना क्षेत्र के रावणगुणा गांव के पास हुई है. देर रात तेज रफ्तार बाइक अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गई, जिससे दो युवकों की मौके पर ही मौत हो गई. वहीं एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया है.

बताया जा रहा है कि मृतक युवक बिजना गांव के रहने वाले थे और रावणगुणा गांव में मेला देखने आए थे. हादसा देर रात हुआ, लेकिन इसकी जानकारी सुबह ग्रामीणों को मिली, जब उन्होंने मौके पर शव और घायल युवक को देखा. जिसके बाद मामले की सूचना पुलिस को दी गई. घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मर्ग कायम कर जांच में जुट गई है.

Latest News

CAF जवान का अपहरण कर बनाया बंधक, मारपीट कर स्टाम्प पेपर पर कराया हस्ताक्षर, महिला और ड्राइवर गिरफ्तार

दुर्ग(आधार स्तंभ) :  छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले से एक हैरतअंगेज मामला सामने आया है, जहां छत्तीसगढ़ सशस्त्र बल (CAF)...

More Articles Like This

- Advertisement -