दामाद ने ससुराल में लगाई आग ,जानें पूरा मामला

Must Read

रायगढ़।’ छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में एक दामाद ने अपनी सास के घर को आग के हवाले कर दिया। ग्राम जतरा निवासी फूलबाई (55) के घर में रखा करीब 1 लाख का सामान जलकर राख हो गया। घटना लैलूंगा थाना क्षेत्र की है।

ग्राम तोलगे निवासी लीलाधर धोबा शादी के बाद घर जमाई बनकर रहता था। सोमवार को घर में विवाद के बाद उसने इस घटना को अंजाम दिया। आग से घर में रखे अलमारी, धान समेत लाखों का सामान जल कर राख हो गया।

ये है पूरा मामला

ग्राम जतरा की रहने वाली फूलबाई धोबा की बेटी की शादी ग्राम तोलगे निवासी लीलाधर धोबा के साथ हुई थी। शादी को करीब 10 साल हो गए और उसके चार बच्चे हैं। फूलबाई के पति की मौत के बाद लीलाधर को उसकी सास घर जमाई बनाकर रखी थी। ताकि उसकी बेटी और दामाद उसका देखभाल कर सके।

शुरू में तो सब ठीक था, लेकिन बाद में लीलाधर छोटी-छोटी बातों को लेकर झगड़ा करता था। सोमवार को किसी बात पर लीलाधर फिर से झगड़ा करने लगा और घर में आग लगा देने की धमकी देकर अपनी सास, पत्नी और बच्चों को घर से बाहर निकाल दिया।

रात में लगा दी घर में आग

सोमवार को लीलाधर ने घर वालों को बाहर निकाल दिया। रात में करीब 11 बजे नशे की हालत में घर को आग के हवाले कर दिया। आग की लपटें जब तेज होने लगी, तो आसपास के ग्रामीणों की भीड़ वहां इक्ट्ठा हो गई। लोगों ने किसी तरह आग को बुझाने का प्रयास किया।

सास ने दामाद के खिलाफ लिखाई रिपोर्ट

बताया जा रहा है कि कई घंटे की मशक्कत के बाद आग को बुझाया गया। आग से काफी नुकसान हुआ है। बुधवार को फूलबाई धोबा ने लैलूंगा थाना पहुंचकर दामाद के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है।

हिरासत में आरोपी

लैलूंगा थाना प्रभारी राजेश जांगड़े ने बताया कि मामले की जानकारी मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। मामले में आगे की कार्रवाई की जा रही है।

Latest News

गौशाला में शादी का ढोंग रचा, पीड़ित परिवार ने बताया-शादी के नाम कई युवतियों की जिंदगी से खेल चुका है 🫵🏻 सारंगढ़ थाना में...

  कोरबा-कटघोरा(आधार स्तम्भ) :  कोरबा जिले के कटघोरा का भाजपा नेता और भाजयुमो में पूर्व प्रदेश कार्य समिति सदस्य चिंटू...

More Articles Like This

- Advertisement -