छत्तीसगढ़ में शिवराज बोले- तुमसे मिलने को जी करता है

Must Read

रायपुर।’ केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान दुर्ग के नगपुरा में आयोजित मोर आवास मोर अधिकार कार्यक्रम में पहुंचे। उन्होंने छत्तीसगढ़ सरकार को 3 लाख 3 हजार 384 मकान के स्वीकृति पत्र मंच से सौंपे।

मुख्यमंत्री को ये पत्र देकर केंद्रीय मंत्री ने कहा अगले वित्तीय वर्ष में भी और 3 लाख आवास की स्वीकृति छत्तीसगढ़ को दी जाएगी। मंच से उन्होंने देश में लोकसभा-विधानसभा चुनाव एक साथ कराए जाने का संकल्प जनता को दिलाया।

मंच से शिवराज सिंह चौहान बोले- मैं अतिथि नहीं हूं क्योंकि अतिथि के आने की तिथि ज्ञात नहीं होती, वो तो बिना बुलाए कभी-भी टपक जाता है। मेरी तारीख तो मुख्यमंत्री और गृहमंत्री विजय जी ने तय करवाई, दूसरी बात छत्तीसगढ़ में मामा मेहमान कैसे हो सकता है मैं तो आपके परिवार का सदस्य हूं।

Latest News

पिकअप के सीक्रेट चेंबर में छिपाकर ले जा रहे थे 4 करोड़ रुपये कैश, दुर्ग में पुलिस ने पकड़ा, 2 हिरासत में

दुर्ग(आधार स्तंभ) :  दुर्ग जिले में पुलिस ने एक पिकअप वाहन से 4 करोड़ रुपये नकद जब्त किए हैं।...

More Articles Like This

- Advertisement -