शिक्षक की शर्मनाक करतूत, ट्यूशन के बहाने छात्रा से दुष्कर्म की कोशिश, ग्रामीणों ने की पिटाई

Must Read

कोरबा : छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले में एक शिक्षक की काली करतूत सामने आई है, जिसने पूरे इलाके को झकझोर कर रख दिया है. पसान थाना क्षेत्र के सिर्री माध्यमिक शाला में हेडमास्टर के पद पर कार्यरत संजय कुमार कठौतिया पर 13 वर्षीय आठवीं कक्षा की छात्रा के साथ दुष्कर्म की कोशिश का गंभीर आरोप लगा है. घटना के बाद गुस्साए ग्रामीणों ने आरोपी शिक्षक की जमकर पिटाई की, जिसके बाद पुलिस ने उसे हिरासत में लिया है.

जानकारी के अनुसार, संजय कुमार लंबे समय से सिर्री माध्यमिक शाला में पदस्थ है और बच्चों को पढ़ाने का काम करता रहा है. वह गांव में किराए के मकान में अकेले रहता है. शुक्रवार को स्कूल खत्म होने के बाद वह अपने घर चला गया. इसी दौरान स्कूल के कक्षा आठवीं में पढ़ने वाली दो छात्राएं ट्यूशन पढ़ने के लिए उसके घर पहुंचीं. आरोप है कि संजय ने एक छात्रा को यह कहकर घर वापस भेज दिया कि उसके पिता उसे बुला रहे हैं. इसके बाद अकेली रह गई दूसरी छात्रा के साथ उसने छेड़छाड़ शुरू कर दी और दुष्कर्म की कोशिश की. छात्रा ने इसका विरोध किया और जोर-जोर से चिल्लाते हुए किसी तरह वहां से भाग निकली. रोते हुए उसने अपनी आपबीती परिजनों और ग्रामीणों को बताई. घटना की जानकारी मिलते ही गुस्साए ग्रामीणों ने शिक्षक को पकड़कर उसकी पिटाई कर दी. मामले की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और जांच में जुट गई है.

कोरबा के पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ तिवारी ने बताया कि इस मामले को गंभीरता से लेते हुए आरोपी शिक्षक संजय कुमार के खिलाफ कार्रवाई शुरू कर दी गई है और आगे की जांच जारी है.

Latest News

पिकअप के सीक्रेट चेंबर में छिपाकर ले जा रहे थे 4 करोड़ रुपये कैश, दुर्ग में पुलिस ने पकड़ा, 2 हिरासत में

दुर्ग(आधार स्तंभ) :  दुर्ग जिले में पुलिस ने एक पिकअप वाहन से 4 करोड़ रुपये नकद जब्त किए हैं।...

More Articles Like This

- Advertisement -