स्कार्पियो से टक्कर मारकर व्यापारी से 20 लाख लूटे, दिनदहाड़े सनसनीखेज वारदात

Must Read

धमतरी : दिनदहाड़े एक बड़ी लूट की वारदात हुई है। व्यापारी से 20 लाख रुपये लूटकर बदमाश फरार हो गये हैं। घटना धमतरी की बतायी जा रही है। मिली जानकारी के मुताबिक कार सवार तीन आरोपियों ने लूट की इस वारदात को अंजाम दिया है। घटना अर्जुनी थाना क्षेत्र की बतायी जा रही है। मिली जानकारी के मुताबिक कार सवार व्यापारी कलेक्शन के 20 लाख रुपये लेकर लौट रहा था।

इसी दौरान जैसे ही व्यापारी धमतरी शहर के पोटिया डीही गांव के पास पहुंचा। स्कार्पियो सवार तीन लूटेरों ने उसकी कार को टक्कर मार दी। इस दौरान स्कार्पियो सवार तीन युवकों ने व्यापारी की कार में तोड़फोड़ भी की और फिर कार में रखे 20 लाख रुपये लेकर फरार हो गये। इस मामले में व्यापारी ने अर्जुनी थाने में मामला दर्ज कराया है। बताया जा रहा है कि राजनांदगांव का व्यापारी अपनी कार से धमतरी आ रहा था। इसी दौरान ये पूरी वारदात हुई है।

VVIP लोगों के बीच चर्चा में 40KG का कद्दू, लोरमी के किसान ने विधानसभा में भेंट किया

पीड़ित व्यापारी पहुंचा अर्जुनी थाने में शिकायत दर्ज करायी है। शिकायत में बताया गया है कि कार में रखे 20 लाख रुपए लेकर तीनों आरोपी दुर्ग रोड की तरफ भाग निकले। घटना की सूचना पर पुलिस के आला अधिकारी मौके पर पहुंचे हैं।

Latest News

पिकअप के सीक्रेट चेंबर में छिपाकर ले जा रहे थे 4 करोड़ रुपये कैश, दुर्ग में पुलिस ने पकड़ा, 2 हिरासत में

दुर्ग(आधार स्तंभ) :  दुर्ग जिले में पुलिस ने एक पिकअप वाहन से 4 करोड़ रुपये नकद जब्त किए हैं।...

More Articles Like This

- Advertisement -