राजस्थान के हेल्थ-मिनिस्टर की पत्नी की साइलेंट अटैक से मौत: रात को खाना खाकर सो गई थीं, सुबह नहीं उठीं

Must Read

जयपुर।’ राजस्थान के हेल्थ मिनिस्टर गजेंद्र सिंह खींवसर की पत्नी प्रीति कुमारी की साइलेंट अटैक से गुरुवार सुबह मौत हो गई। प्रीति कुमारी रात को खाना खाकर सो गई थीं। सुबह नहीं उठी तो परिजनों ने उन्हें उठाने का प्रयास किया। हालांकि उन्होंने कोई रिस्पॉन्स नहीं किया था। घरवाले उनको नजदीक के प्राइवेट हॉस्पिटल (दुर्लभजी) लेकर गए, यहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।

डॉक्टरों की मानें तो प्रीति कुमारी को साइलेंट अटैक आया था, इसके कारण सोने के बाद ही उनकी डेथ हो गई थी। बताया जा रहा है कि डॉक्टरों की एक टीम सुबह मंत्री के घर भी पहुंची थी, जहां उनको प्राथमिक ट्रीटमेंट भी दिया था। लेकिन कोई रिस्पॉन्स नहीं आने के बाद उनको हॉस्पिटल लेकर गए थे।

Latest News

बांगो बांध अलर्ट जलस्तर बढ़ा, गेट खोलने की तैयारी:हसदेव नदी किनारे क्षेत्र में अलर्ट, बाढ़ प्रभावित गांवों में मुनादी कराने के आदेश…

कोरबा(आधार स्तंभ)  : कोरबा में लगातार हो रही बारिश के बीच मिनीमाता बांगो बांध प्रशासन ने वर्षाकाल 2026 को लेकर...

More Articles Like This

- Advertisement -