राहुल के करीबी पित्रोदा बोले- चीन भारत का दुश्मन नहीं:हमें उसके साथ मिलकर काम करना चाहिए

Must Read

नई दिल्ली।’ इंडियन ओवरसीज कांग्रेस के अध्यक्ष और राहुल गांधी के करीबी सैम पित्रोदा ने कहा- भारत को चीन को अपना दुश्मन मानना बंद कर देना चाहिए। चीन से खतरे को अक्सर बढ़ा-चढ़ाकर पेश किया जाता है।

हालांकि कांग्रेस ने सैम पित्रोदा के बयान से किनारा कर लिया है। पार्टी महासचिव जयराम रमेश ने कहा सैम पित्रोदा के चीन पर व्यक्त किए गए विचार कांग्रेस के विचार नहीं हैं। इंटरव्यू में सैम पित्रोदा ने कहा- चीन को दुश्मन मानने के बजाय उसे सम्मान देना चाहिए।

मुझे समझ ही नहीं आता कि भारत को चीन से क्या खतरा है। हम सभी को साथ आकर काम करना चाहिए। भारत को चीन के प्रति अपने नजरिए को बदलने की जरूरत की है।

Latest News

ग्यारह सूत्रीय मांगों को लेकर 22 अगस्त को होने वाली आंदोलन को ऐतिहासिक बनाने कर्मचारी अधिकारी जुट जाएँ – बिन्देश्वर रौतिया

कर्मचारी अधिकारियों की जिला स्तरीय बैठक पंचवटी विश्राम गृह सभाकक्ष मे हुई सम्पन्न कोरबा (आधार स्तंभ) : प्रदेश के शासकीय...

More Articles Like This

- Advertisement -