पिकअप वाहन खाई में गिरा, 2 की मौत, 12 की हालत गंभीर; CRPF जवानों ने बचाई जान

Must Read

दंतेवाड़ा जिले में शनिवार को तेज रफ्तार पिकअप बेकाबू होकर पलट गई। हादसे में 2 लोगों की मौत हुई है, जबकि 12 से ज्यादा लोग गंभीर रूप से घायल हैं। बताया जा रहा है कि, पिकअप में 24 लोग सवार थे। हादसा अरनपुर थाना इलाके में हुआ है।

जानकारी के मुताबिक, मासा मड़कम (12) और सोढ़ी कोयदो (20) की मौत हुई है। दोनों गोंडेरास के रहने वाले थे, जो ताड़मेटला गए थे। हादसे के बाद 231 बटालियन के कैंप के जवानों ने घायलों की जान बचाई।

CRPF के डॉक्टरों ने पहले मौके पर ही घायलों का प्राथमिक इलाज किया।
CRPF के डॉक्टरों ने पहले मौके पर ही घायलों का प्राथमिक इलाज किया।

अब जानिए कैस हुआ हादसा ?

दरअसल, शनिवार दोपहर 24 लोग पिकअप वाहन से ताड़मेटला से गोंडेरास गांव लौट रहे थे। इसी बीच कोंडासांवली और कमल पोस्ट के बीच घाट में पिकअप सड़क किनारे खाई में गिर गई। हादसे की खबर मिलते ही CRPF 231 बटालियन के जवान और अफसर मौके पर पहुंचे।

जवान ने बच्चे को CPR देकर जान बचाने की कोशिश की, लेकिन बचा नहीं सके।
Latest News

फेसबुक पर दोस्ती के बाद मंदिर में शादी, सात फेरे नहीं होने पर विवाह शून्य घोषित करने की मांग खारिज, हाईकोर्ट का अहम फैसला

बिलासपुर,(आधार स्तंभ) :  छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट ने फेसबुक पर दोस्ती के बाद मंदिर में हुई शादी को सात फेरे नहीं...

More Articles Like This

- Advertisement -