नेताजी की जयंती, PM सेंट्रल हॉल में बच्चों से मिले

Must Read

नई दिल्ली।’ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को सुभाष चंद्र बोस की 128वीं जयंती पर उन्हें श्रद्धांजलि दी। वे संसद के सेंट्रल हॉल में स्कूल स्टूडेंट्स से मिले और उनसे बातचीत की। मोदी ने बच्चों से पूछा कि खाने का डिब्बा लेकर आए हो या नहीं। बच्चों के मना करने पर PM हंसकर बोले- बताओ तो मैं खाऊंगा नहीं।

इसके अलावा PM ने बच्चों को सूर्योदय योजना के बारे में समझाया और बताया कि ये कैसे क्लाइमेट चेंज के खिलाफ है। उन्होंने बच्चों से 2047 तक का लक्ष्य पूछा। बच्चों ने बताया कि 2047 तक देश को विकसित बनाना है। पीएम ने बच्चों के साथ जय हिंद के नारे भी लगाए।

PM मोदी ने बच्चों से 3:27 मिनट की बातचीत का वीडियो सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर शेयर किया। PM ने बच्चों से बोस, देश के विजन को लेकर सवाल किए।

Latest News

निर्माणाधीन बिलासपुर-उरगा फोरलेन पर आम वाहनों की आवाजाही पूरी तरह प्रतिबंधित

कोरबा,(आधार स्तंभ) : भारतमाला परियोजना के तहत विकसित किए जा रहे रायपुर-धनबाद इकोनॉमिक कॉरिडोर (एनएच-130ए) के निर्माणाधीन बिलासपुर-उरगा खंड...

More Articles Like This

- Advertisement -