बीजापुर-दंतेवाड़ा बॉर्डर पर नक्सली मुठभेड़, एक जवान घायल

Must Read

बीजापुर। बीजापुर और दंतेवाड़ा के सरहदी जंगलों में माओवादी विरोधी अभियान के तहत सुरक्षा बलों और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ जारी है. बताया जा रहा है कि यह मुठभेड़ तड़के शुरू हुई थी और अब भी रुक-रुक कर गोलीबारी हो रही है. इस मुठभेड़ में एक DRG (डिस्ट्रिक्ट रिजर्व गार्ड) जवान के घायल होने की खबर है, हालांकि इसकी आधिकारिक पुष्टि अभी नहीं हुई है.

जानकारी के अनुसार, गंगालूर थाना क्षेत्र के अंतर्गत संयुक्त सुरक्षा बलों की टीम माओवादियों के खिलाफ अभियान चला रही थी, तभी जंगल में नक्सलियों ने घात लगाकर हमला कर दिया. जवाबी कार्रवाई में सुरक्षा बलों ने भी मोर्चा संभाल लिया, जिसके बाद दोनों ओर से भारी गोलीबारी हुई.

Latest News

गौशाला में शादी का ढोंग रचा, पीड़ित परिवार ने बताया-शादी के नाम कई युवतियों की जिंदगी से खेल चुका है 🫵🏻 सारंगढ़ थाना में...

  कोरबा-कटघोरा(आधार स्तम्भ) :  कोरबा जिले के कटघोरा का भाजपा नेता और भाजयुमो में पूर्व प्रदेश कार्य समिति सदस्य चिंटू...

More Articles Like This

- Advertisement -