कटघोरा में बड़ी कार्रवाई: 500 किलो गांजा जब्त, तस्कर गिरफ्तार

Must Read

कोरबा।’ छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले में पुलिस ने गांजा तस्करी के खिलाफ एक बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया है। यह इलाका गांजा तस्करों के लिए एक महत्वपूर्ण कॉरिडोर बन चुका है, जहां से अवैध रूप से गांजे की तस्करी की जाती है। इस बार पुलिस ने कटघोरा थाना क्षेत्र में एक कंटेनर को पकड़ा, जिसमें 500 किलो से अधिक गांजा बरामद हुआ। इस गांजे की कीमत करोड़ों रुपये आंकी जा रही है।

पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि उड़ीसा से गांजा लोड कर उत्तर प्रदेश ले जाया जा रहा है। इस सूचना के आधार पर कटघोरा-अंबिकापुर नेशनल हाईवे पर चेकिंग अभियान चलाया गया। चेकिंग के दौरान एक संदिग्ध कंटेनर को रोका गया, जिसमें गांजा छिपाकर रखा गया था।

Latest News

देशी दवाइयों और विदेशी मशीनों से दर्द दूर करने का दावा, फर्जी डॉक्टरों को लोगों ने किया पुलिस के हवाले

तखतपुर(आधार स्तम्भ) :  तखतपुर क्षेत्र में खुद को डॉक्टर बताकर दर्द का इलाज करने का दावा करने वाले उत्तरप्रदेश...

More Articles Like This

- Advertisement -