महामाया मंदिर की दानपेटी तोड़कर चुराए लाखों रुपए, आरोपी CCTV कैमरे में कैद

Must Read

जांजगीर-चांपा. जिले के अकलतरा नगर के प्रसिद्ध महामाया मंदिर पर चोरों ने धावा बोला है. मंदिर की दानपेटी तोड़कर लगभग ढाई लाख रुपए की चोरी कर चोर रफूचक्कर हो गए. घटना की सूचना मिलने पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.

जानकारी के मुताबिक, दान पेटी में नवरात्रि, नववर्ष और मकर संक्रांति में का चढ़ावा था. विगत आठ माह से दान पेटी नहीं खुला था. अकलतरा क्षेत्र के लोगों के आस्था के केंद्र महामाया मंदिर में चोरी की घटना की सूचना मिलने के बाद अकलतरा पुलिस जांच में जुट गई है.

पुलिस मंदिर में लगे सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है. पुलिस डॉग स्क्वायड और फिंगर प्रिंट एक्सपर्ट से भी जांच करा रही है. साथ ही सीसीटीवी फुटेज में चोरी करते दिख रहे आरोपी की पहचान करने में जुटी है.

Latest News

अधिकार मांगने की सजा में बनाए गए अपराधी, वेतन और सुरक्षा समेत विभिन्न मांगों को लेकर किया आंदोलन तो दर्ज हुआ FIR

कोरबा(आधार स्तंभ) : SECL की गेवरा खदान में कार्य कर रही ठेका कम्पनी PNC में कार्यरत भू-विस्थापित कामगारों की...

More Articles Like This

- Advertisement -