कोरबा: करंट से दंतैल हाथी की मौत, लापरवाह लाइनमैन पर दर्ज हुई FIR

Must Read

कोरबा। कोरबा वन मंडल के कुदमुरा और पसरखेत रेंज की सीमा पर करंट लगने से एक नर दंतैल हाथी की दर्दनाक मौत हो गई। वन विभाग ने इस घटना में बिजली विभाग के लापरवाह लाइनमैन को दोषी मानते हुए उसके खिलाफ भारतीय वन अधिनियम के तहत FIR दर्ज की है।

वन विभाग ने पहले ही दी थी चेतावनी
वन विभाग के अधिकारियों का कहना है कि उन्होंने बिजली विभाग को पहले ही क्षेत्र में लूज कनेक्शन और करंट प्रवाहित तारों के खतरनाक स्थिति में होने की जानकारी दी थी। उन्हें बार-बार इसे सुधारने के निर्देश भी दिए गए, लेकिन लाइनमैन ने लापरवाही बरतते हुए समस्या का समाधान नहीं किया।

मृत हाथी से बढ़ी चिंताएं
वन क्षेत्र में विचरण कर रहे नर दंतैल हाथी की करंट प्रवाहित तारों की चपेट में आकर मौत हो गई। यह घटना न केवल वन्यजीव संरक्षण की बड़ी विफलता है, बल्कि बिजली विभाग की घोर लापरवाही को भी उजागर करती है।

Latest News

पिकअप के सीक्रेट चेंबर में छिपाकर ले जा रहे थे 4 करोड़ रुपये कैश, दुर्ग में पुलिस ने पकड़ा, 2 हिरासत में

दुर्ग(आधार स्तंभ) :  दुर्ग जिले में पुलिस ने एक पिकअप वाहन से 4 करोड़ रुपये नकद जब्त किए हैं।...

More Articles Like This

- Advertisement -