चाकूबाजी की वारदात, पूर्व सांसद के नाती की मौत

Must Read

बलौदाबाजार। छत्तीसगढ़ में चाकूबाजी की घटनाएं लगातार बढ़ती जा रही हैं। प्रदेश की राजधानी रायपुर, धमतरी, दुर्ग सहित कई जिलों से आए दिन चाकूबाजी की खबरें सामने आ रही हैं। पुलिस की सतर्कता और गश्त के बावजूद अपराधी वारदातों को अंजाम देने से नहीं चूक रहे।

बलौदाबाजार में चाकूबाजी, पूर्व सांसद के नाती की हत्या
इसी कड़ी में अब बलौदाबाजार जिले में चाकूबाजी की घटना सामने आई है, जिसमें पूर्व सांसद के नाती की मौत हो गई। मिली जानकारी के अनुसार, बलौदाबाजार सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र में अज्ञात बदमाश ने एक युवक पर चाकू से हमला कर दिया और फरार हो गया।

अस्पताल ले जाने पर हुई मौत
हमले के बाद घायल युवक को तुरंत इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया, लेकिन डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक की पहचान पूर्व कांग्रेस सांसद स्व. भूपेंद्र नाथ मिश्र के नाती के रूप में हुई है।

Latest News

पुलिस आरआई पर गम्भीर आरोप,पुलिस कर्मियों से कराते हैं बाथरूम की सफाई और झाड़ू-पोछा

जांजगीर-चांपा(आधार स्तंभ) :  संयुक्त पुलिस कर्मचारी एवं परिवार कल्याण संघ ने जांजगीर-चांपा जिले में पदस्थ रक्षित निरीक्षक के विरुद्ध...

More Articles Like This

- Advertisement -