कलेक्टर बंगले के पास दिनदहाड़े गुंडागर्दी: पेट्रोल पंप पर बदमाशों का तांडव, लोहे की पाइप से कर्मचारी पर हमला

Must Read

खैरागढ़. जिले में अपराधियों के हौसले इस कदर बुलंद हो गए हैं कि अब वे खुलेआम मारपीट और जानलेवा हमला कर रहे हैं। बुधवार दोपहर शहर के रश्मि देवी फ्यूल पेट्रोल पंप पर दो बदमाशों ने एक कर्मचारी पर हमला कर दिया। यह पेट्रोल पंप कोई आम जगह नहीं, बल्कि कलेक्टर बंगले के पास स्थित है, जहां पुलिस की गश्त भी रहती है। बावजूद इसके अपराधियों ने सरेआम तांडव मचाया और पुलिस कहीं नजर नहीं आई. इस घटना का CCTV फुटेज भी सामने आया है.

फटेज में साफ दिख रहा है कि दो युवक स्कूटी से पंप पर पहुंचे. बिना किसी से पूछे खुद ही गाड़ी में पेट्रोल डालने लगे और जब कर्मचारी ने रोका तो बदमाशों ने उससे बहस शुरू कर दी. कुछ ही सेकंड में विवाद इतना बढ़ गया कि एक बदमाश ने बड़े पत्थर से कर्मचारी पर वार कर दिया, लेकिन निशाना चूक गया। इसके बाद लोहे की पाइप से ताबड़तोड़ हमला कर दिया, जिससे कर्मचारी के सिर पर गंभीर चोट आई है। हमले के बाद कर्मचारी और उसका परिवार इतने डर गए कि उन्होंने पुलिस में शिकायत करने से ही मना कर दिया, लेकिन पेट्रोल पंप के संचालक हरजीत सिंह ने हिम्मत दिखाई और CCTV फुटेज के आधार पर खैरागढ़ थाने में शिकायत दर्ज कराई।

Latest News

गौशाला में शादी का ढोंग रचा, पीड़ित परिवार ने बताया-शादी के नाम कई युवतियों की जिंदगी से खेल चुका है 🫵🏻 सारंगढ़ थाना में...

  कोरबा-कटघोरा(आधार स्तम्भ) :  कोरबा जिले के कटघोरा का भाजपा नेता और भाजयुमो में पूर्व प्रदेश कार्य समिति सदस्य चिंटू...

More Articles Like This

- Advertisement -