HEMS कार्पोरेशन ब्लैक लिस्टेड,फर्जी पर्चियों से राख परिवहन

Must Read

कोरबा(आधार स्तंभ) :  छत्तीसगढ़ स्टेट पावर जनरेशन कंपनी लिमिटेड (सीएसईबी) ने राख परिवहन में अनियमितताओं को लेकर हेम्स कॉर्पोरेशन सर्विस इंडिया लिमिटेड को काली सूची में डाल दिया है। यह कंपनी अब एक वर्ष तक सीएसईबी के किसी भी टेंडर में भाग नहीं ले सकेगी। शारदा विहार से संचालित इस कंपनी को नए साल की शुरुआत में यह बड़ा झटका लगा है।

दरअसल, सीएसईबी के ऐश यूटिलाइजेशन एवं पॉल्यूशन कंट्रोल के एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर ने जांच के बाद पाया कि हेम्स कॉर्पोरेशन ने राख परिवहन के काम के लिए फर्जी पर्चियों का उपयोग किया। कंपनी फर्जी पर्चियों के आधार पर राख का परिवहन कर रही थी। उच्च अधिकारियों को सौंपी गई शिकायत और दस्तावेजी प्रमाण की जांच के बाद अनियमितताओं की पुष्टि हुई है।

सीएसईबी द्वारा कंपनी को ब्लैकलिस्टेड करने के बाद हेम्स कॉर्पोरेशन के खिलाफ अन्य कानूनी कार्रवाई की संभावना भी जताई जा रही है। माना जा रहा है कि फर्जी पर्चियों के आधार पर काम करने के आरोप में और गहराई से जांच हो

गी।

 

Latest News

बरपाली में माँ मड़वारानी के भव्य नवनिर्मित मंदिर की हुई स्थापना

ग्रामवासियों के संकल्प और सहयोग से 20 लाख रुपये की लागत से बना भव्य मंदिर, कलश यात्रा के साथ...

More Articles Like This

- Advertisement -