श्मशान घाट में तांत्रिक क्रिया करते पकड़े गए पूर्व सरपंच समेत चार लोग, ग्रामीणों ने जमकर पीटा

Must Read

तखतपुर। छत्तीसगढ़ के तखतपुर थाना क्षेत्र के पुरेना गांव में अंधविश्वास का एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। ग्रामीणों ने श्मशान घाट पर तांत्रिक क्रिया करते हुए पूर्व सरपंच समेत चार लोगों को पकड़ा। इसके बाद ग्रामीणों ने जमकर धुनाई की और सभी को पुलिस के हवाले कर दिया।

श्मशान घाट में अंधविश्वास का खेल

जानकारी के अनुसार, बीती रात पूर्व सरपंच ने गांव के श्मशान घाट पर मछली, अंडा, बकरे का भेजा और देसी शराब के साथ तांत्रिक क्रिया कराई। मौके पर ग्रामीणों के पहुंचने पर यह गुप्त तांत्रिक अनुष्ठान उजागर हुआ।

ग्रामीणों ने सामान जब्त कर रोका अनुष्ठान

ग्रामीणों ने अनुष्ठान में उपयोग हो रहे सामानों को जब्त कर मौके पर मौजूद चार लोगों को घेर लिया। इस दौरान महिला समेत दो लोग फरार होने में कामयाब हो गए।

ग्रामीणों का गुस्सा, पुलिस के हवाले किए आरोपी

ग्रामीणों ने मौके पर ही तांत्रिक और पूर्व सरपंच की जमकर धुनाई की। इसके बाद चारों आरोपियों को पुलिस के हवाले कर दिया।

Latest News

महिला सम्बन्धी अपराध में निलंबित हुए आईपीएस अधिकारी रतनलाल डांगी के खिलाफ छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट में हुई सुनवाई, प्राथमिक जांच में लगाए गए आरोप प्रमाणित,अगली...

बिलासपुर(आधार स्तंभ) :  महिला सम्बन्धी अपराध में निलंबित हुए आईपीएस अधिकारी रतनलाल डांगी के खिलाफ छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट में हुई...

More Articles Like This

- Advertisement -