कोरबा, 08 फरवरी 2025: छत्तीसगढ़ में नगरीय निकाय चुनाव और त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव को लेकर राजनीतिक सरगर्मियां तेज हो गई हैं। इसी बीच कोरबा जिले के मानिकपुर चौकी क्षेत्र में भाजपा और निर्दलीय प्रत्याशी के समर्थकों के बीच डीजे बजाने को लेकर विवाद हो गया, जो मारपीट में बदल गया। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।
कैसे हुआ विवाद?
घटना मानिकपुर चौकी अंतर्गत रविशंकर वाल्मीकि आवास क्षेत्र की बताई जा रही है। भाजपा कार्यकर्ताओं का आरोप है कि हनुमान चालीसा का पाठ किया जा रहा था, उसी दौरान निर्दलीय प्रत्याशी के प्रचार वाहन के डीजे ऑपरेटर ने तेज आवाज में गाने बजा दिए, जिससे पूजा में बाधा उत्पन्न हुई। इसी बात को लेकर दोनों पक्षों में विवाद बढ़ गया और देखते ही देखते मारपीट शुरू हो गई।
पुलिस ने क्या कहा?
घटना की सूचना मिलते ही अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक यूबीएस चौहान और अन्य पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे। उन्होंने बताया कि वार्ड नंबर 26 में एक राष्ट्रीय दल की नुक्कड़ सभा चल रही थी, उसी दौरान निर्दलीय प्रत्याशी का प्रचार वाहन वहां खड़ा कर दिया गया और जोर-जोर से प्रचार किया जाने लगा। इस पर शिकायत मिलने के बाद जांच की गई।



