हसदेव नदी में पिता ने दिखाई बहादुरी, बच्चों को बचाया लेकिन खुद डूबा; रेस्क्यू जारी

Must Read

जांजगीर-चांपा।’ जिले के हथनेवार एनीकेट में पिता ने अपने बच्चों की जान को बचा ली, लेकिन खुद हसदेव नदी में डूब गया। घटना शनिवार सुबह 7:15 बजे की है। 38 वर्षीय लक्ष्मी प्रसाद साहू अपने बच्चों श्वेता और मनीष के साथ नहाने गए थे।

नहाते समय दोनों बच्चे गहरे पानी में चले गए। लक्ष्मी प्रसाद ने तुरंत छलांग लगाकर दोनों बच्चों को बाहर निकाल लिया। लेकिन वह खुद नदी से बाहर नहीं आ सके और लापता हो गए।घटना की सूचना मिलते ही चांपा पुलिस मौके पर पहुंची।

नगर सैनिक गोताखोरों की टीम को भी बुलाया गया। हसदेव नदी में रेस्क्यू ऑपरेशन चल रहा है। 4 घंटे बीत जाने के बाद भी लक्ष्मी प्रसाद का कोई पता नहीं चल सका है।स्थानीय लोगों की भीड़ घटनास्थल पर जमा है। परिजन रो-रोकर बेहाल हैं। पुलिस और रेस्क्यू टीम लगातार खोज में जुटी है।

Latest News

कोरबा में सनसनीखेज घटना: युवक ने गले पर चाकू चलाया, कुएं में कूदा, हालत गंभीर

कोरबा (आधार स्तम्भ) : जिले के कोरबा के सिविल लाइन थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम बेदर कोना में मंगलवार सुबह...

More Articles Like This

- Advertisement -