रायगढ़ में हाथी का कहर: घर में सो रही दो महिलाओं को रौंदा, एक घायल, फसलें भी तबाह

Must Read

रायगढ़।’ छत्तीसगढ़ के रायगढ़ में गर्मी के चलते घर के बाहर सो रही दो महिलाओं को हाथी ने कुचल दिया। जिससे दोनों की मौत हो गई। जबकि एक ग्रामीण जख्मी है। इसके अलावा हाथी ने धान की फसलों को भी नुकसान पहुंचाया है। घटना लैलूंगा वन परिक्षेत्र की है।

जानकारी के मुताबिक, शनिवार की रात करीब 10 बजे एक हाथी जंगल से निकलकर गमेकेला गांव के पास पहुंचा गया। हाथी ने पहले खेत में धान की फसलों का खाया, फिर आगे गांव के अंदर घुस गया। जहां भदरापारा निवासी सुशीला यादव (30) अपने पति घसिया राम यादव के साथ घर के बाहर सो रही थी।

बताया जा रहा है कि, दोनों ने शराब पी रखी थी। इसी दौरान हाथी ने उनके घर की दीवार तोड़ दी। मिट्टी का मलबा विजय लोहरा के सिर पर पर गिरा, तो गंभीर रूप से घायल हो गया। वहीं, हाथी ने उसकी पत्नी सुनीता पर हमला कर दिया।

जिससे वो गंभीर रूप से घायल हो गई। जानकारी मिलने के बाद तत्काल वनकर्मी मौके पर पहुंचे। दोनों को इलाज के लिए अस्पताल ले गए, जहां शुरुआती इलाज के बाद डॉक्टर ने सुशीला यादव को मृत घोषित कर दिया। जबकि घसिया राम का इलाज चल रहा है।

इधर, भदरापारा गांव में ही हाथी आगे बढ़ा और घर के बाहर सो रही सुनीता लोहरा (45) को सूंड से उठाकर पटक दिया। जिससे वो गंभीर रूप से घायल हो गई। जानकारी मिलने के बाद वनकर्मी उसे इलाज के लिए अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया।

इस मामले में लैलूंगा एसडीओ एमएल सिदार ने बताया कि, यह हाथी जशपुर जिले की ओर से आया था। हमले में दो महिलाओं की मौत हो गई। मृतक के परिजनों को 25-25 हजार रुपए तात्कालिक सहायता राशि दी गई है।

Latest News

मैनपाट के टाइगर पॉइंट पर भीषण आग, दर्जनभर झोपड़ीनुमा दुकानें जलकर खाक…

सरगुजा (आधार स्तम्भ) :  सरगुजा जिले के प्रसिद्ध पर्यटन स्थल मैनपाट स्थित टाइगर पॉइंट पर देर रात करीब 12...

More Articles Like This

- Advertisement -