छग में मिर्च पावडर झोंक कर भागे 6 बाल अपराधी

Must Read

अंबिकापुर(आधार स्तंभ) :  शहर के गंगापुर स्थित बाल संप्रेक्षण गृह से शनिवार को छह अपचारी बालकों के फरार होने की सनसनीखेज घटना सामने आई है। बालकों ने सुरक्षा गार्ड की आंखों में मिर्ची पाउडर फेंककर अपनी फरारी की योजना को अंजाम दिया। फरार बालकों में चार सूरजपुर, एक सरगुजा और एक जांजगीर-चांपा जिले के हैं।

घटना की सूचना तुरंत गांधीनगर थाना को दी गई, जिसके बाद पुलिस ने बालकों की तलाश शुरू कर दी है। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अमोलक सिंह ढिल्लों ने बताया कि सभी बालकों को पकड़ने के लिए व्यापक तलाशी अभियान चलाया जा रहा है। यह घटना पिछले तीन महीनों में दूसरी बार हुई है, इससे पहले भी तीन बालक संप्रेक्षण गृह से भाग चुके थे।

Latest News

CAF जवान का अपहरण कर बनाया बंधक, मारपीट कर स्टाम्प पेपर पर कराया हस्ताक्षर, महिला और ड्राइवर गिरफ्तार

दुर्ग(आधार स्तंभ) :  छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले से एक हैरतअंगेज मामला सामने आया है, जहां छत्तीसगढ़ सशस्त्र बल (CAF)...

More Articles Like This

- Advertisement -