CM विष्णुदेव साय ने छत्तीसगढ़ के पहले आदिवासी संग्रहालय का किया लोकार्पण, जनजातीय समाज को दी शुभकामनाएं

Must Read

रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने आज नवा रायपुर में 9 करोड़ रुपए की लागत से बनकर तैयार छत्तीसगढ़ के पहले आदिवासी संग्रहालय का लोकार्पण किया। इस अवसर पर, उन्होंने प्रदेशभर के जनजातीय समाज को शुभकामनाएं दी और संग्रहालय की स्थापना को राज्य की समृद्ध आदिवासी संस्कृति के संरक्षण की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम बताया। इस मौके पर उपमुख्यमंत्री अरुण साव, आदिम जाति कल्याण मंत्री राम विचार नेताम और विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह भी शामिल हुए।

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने इस खास मौके पर कहा कि “यह मेरे लिए गर्व की बात है कि मुझे छत्तीसगढ़ के पहले आदिवासी संग्रहालय का उद्घाटन करने का अवसर मिला।” उन्होंने इस संग्रहालय को आदिवासी समुदाय की अनुष्ठानों, रीति-रिवाजों, कला और संस्कृति के संरक्षण के रूप में एक अहम पहल बताया।

मुख्यमंत्री ने इस संग्रहालय के लोकार्पण के लिए संबंधित विभाग के मंत्री और अधिकारियों की मेहनत की सराहना की और कहा कि इस संग्रहालय का उद्घाटन स्वीकृति मिलने के सिर्फ 10 महीने बाद हुआ है, जो एक बड़ी उपलब्धि है। इसके बाद, उन्होंने नवनियुक्त 300 छात्रावास अधीक्षकों को भी बधाई दी, जो व्यापम से चयनित होकर आए हैं और अब छात्रावासों की जिम्मेदारी संभालेंगे।

आदिम जाति कल्याण मंत्री राम विचार नेताम ने अपने संबोधन के दौरान कहा कि यह एक आदिवासी बहुल राज्य है और छत्तीसगढ़ में कई आदिवासी समुदाय रहते हैं और यह आदिवासी संग्रहालय इन आदिवासियों की अनुष्ठानों, रीति-रिवाजों, कला और संस्कृति के बारे में जानकारी प्रदान करेगा। यह आदिवासी संग्रहालय शोधकर्ताओं को आदिवासी समुदायों के बारे में जानकारी प्राप्त करने में मदद करेगा।

उन्होंने 15 वर्षों तक राज्य पर शासन करने वाले पूर्व मुख्यमंत्री रमन सिंह द्वारा किए गए कार्यों की सराहना करते हुए कहा कि मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय इस दिशा में किए गए कार्यों को आगे बढ़ा रहे हैं और आदिवासी समुदायों के हित में लगातार काम कर रहे हैं। सीएम विष्णु देव साय बधाई के पात्र हैं, जो व्यवस्था के बीच भी यहां उपस्थित हैं। यह संग्रहालय सिर्फ एक संग्रहालय नहीं, बल्कि एक जीवंत संग्रहालय है। इसे देखने के बाद आदिवासी इलाकों में पहुंचने का अहसास होता है। आज मुख्यमंत्री ने 300 अधीक्षकों को नियुक्ति पत्र सौंपे हैं। अब छात्रावास की हर जिम्मेदारी इन अधीक्षकों के ऊपर रहेगी। प्रधानमंत्री मोदी का नारा “सबका साथ, सबका विकास” अब चरितार्थ हो रहा है।

Latest News

30 अप्रैल से पहले CG Board 10th-12th Result जारी होने की खबर…

रायपुर(आधार स्तम्भ) :  छत्तीसगढ़ में 10वीं और 12वीं के छात्रों का इंतजार अब जल्द ही खत्म होने वाला है।...

More Articles Like This

- Advertisement -