CISF जवान के साथ रायपुर में लूटपाट…

Must Read

रायपुर (आधार स्तंभ) :  नकाबपोश लुटेरों ने CISF जवान को शिकार बनाया है। बदमाश ड्यूटी पर जा रहे जवान की स्कूटी लूटकर फरार हो गए। जवान ने सड़क पर गाय बैठे होने की वजह से स्कूटी स्लो की थी। इसी दौरान आरोपियों ने उन्हें रोक लिया। यह मामला माना थाना इलाके का है। जी शांता ने बताया कि वह शारदा विहार कॉलोनी में किराया के मकान में रहता है।

CISF में आरक्षक के पद पर तैनात है। 29 अगस्त की सुबह करीब 4 बजे वह ड्यूटी जाने के लिए अपने स्कूटी में निकला था। तभी VIP रेस्टोरेंट के आगे सड़क पर गए बैठी होने की वजह से उसने गाड़ी स्लो कर ली। इस दौरान पीछे से तीन लड़के अपने मुंह पर कपड़ा बांधकर आ गए। उन्होंने धमकाना शुरू कर दिया। लुटेरों ने कहा कि अपने पास जो भी सामान हूं उसे दे दो।

जब जवान ने अपने पास रखे सामान को नहीं दिया तो उन्होंने उसे स्कूटी को छीन लिया। फिर मौके से फरार हो गए। इस घटना की सूचना जवान ने अपने अधिकारियों को दी। इसके बाद माना थाने में शिकायत दर्ज करवाई गई है। इस मामले में पुलिस आसपास के सीसीटीवी कैमरा की मदद से आरोपियों की तलाश कर रही है।

Latest News

जमीन अधिग्रहण के विरोध में ग्रामीणों का हंगामा, अधिकारियों को लौटना पड़ा बैरंग

  कोरबा(आधार स्तम्भ) :  जिले के करतला विकासखंड अंतर्गत ग्राम कटबितला (बरीडीह) में एक निजी पावर प्लांट द्वारा प्रस्तावित भूमि...

More Articles Like This

- Advertisement -