छत्तीसगढ़ : मेरे मरने का कारण मेरी Girlfriend, इंस्टाग्राम में पोस्ट कर फांसी पर झूला युवक…

Must Read

जांजगीर-चांपा। प्रेमिका ने इस कदर प्रताड़ित किया कि युवक ने पेड़ पर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली. लेकिन मरने से पहले इंस्टाग्राम पर अपने दर्द को बयां करते हुए दुनिया-जहां को बता गया कि मरने की मुख्य वजह उसकी गर्लफ्रेंड है.

मामला बलौदा थाना क्षेत्र के पोंच गांव का है. मृतक की पहचान गोपी दास महंत के रूप में हुई है. घटना की सूचना मिलने पर बलौदा पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को उतारकर पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेजा.

युवक के आत्महत्या करने के बाद उसके इंस्टाग्राम पोस्ट सामने आया, जिसमें उसने अपनी मौत के पीछे अपनी प्रेमिका को जिम्मेदार ठहराया. युवक ने बताया कि बीते चार साल से युवती उसे प्रताड़ित कर रही है.

युवक ने बताया कि 13 जून को प्रेमिका ने मिलने के बहाने रायपुर बुलाकर 15 हजार रुपए लिए, मना करने पर रेप के मामले में फंसाने की धमकी भी दी. आखिर में युवक ने अपने माता-पिता से माफी मांगी है.

Latest News

सलिहाभांठा में श्मशान घाट बना गौठान! गायों का डेरा, कचरे का ढेर, पंचायत बेखबर, जनप्रतिनिधि दूसरे ग्राम की सफाई में व्यस्त

अंतिम संस्कार के लिए ग्रामीण परेशान, श्मशान घाट की बदहाली ने पंचायत की व्यवस्था पर खड़े किए सवाल, स्वच्छता...

More Articles Like This

- Advertisement -