छत्तीसगढ़ – भालुओ ने किया हमला , इलाज के दौरान व्यक्ति की हुई मौत..

Must Read

अंबिकापुर – सरगुजा जिले के उदयपुर में भालुओं के हमले से घायल 40 वर्षीय व्यक्ति की उपचार के दौरान मौत हो गई।

उदयपुर के रोहीना झरोखा जंगल के पास तड़के मनरेगा में मजदूरी का काम करने जा रहा था। उसी दौरान 2 भालूओं से उसका सामना हो गया | भालुओ के हमले से गंभीर रूप से घायल युवक के चिल्लाने की आवाज सुनकर पास में ही मनरेगा में निजी भूमि पर तालाब निर्माण के लिए मजदूरी का काम रहे मजदूरों ने भालुओं को भगाया और परिजनों को घटना की सूचना दी गई। इसके बाद 108 की टीम ने उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र उदयपुर लाया गया। लेकिन उपचार के दौरान युवक की मौत हो गई ।

Latest News

अधिकार मांगने की सजा में बनाए गए अपराधी, वेतन और सुरक्षा समेत विभिन्न मांगों को लेकर किया आंदोलन तो दर्ज हुआ FIR

कोरबा(आधार स्तंभ) : SECL की गेवरा खदान में कार्य कर रही ठेका कम्पनी PNC में कार्यरत भू-विस्थापित कामगारों की...

More Articles Like This

- Advertisement -