छत्तीसगढ़ नगरीय निकाय चुनाव: भाजपा का परचम, 10 नगर निगमों में बढ़त, कांग्रेस कार्यालय में सन्नाटा

Must Read

रायपुर। छत्तीसगढ़ के नगरीय निकाय चुनावों की मतगणना जारी है और शुरुआती रुझानों में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) को जबरदस्त बढ़त मिल रही है। राज्य के 10 में से 10 नगर निगमों में भाजपा आगे चल रही है, जबकि कई नगर पालिकाओं और नगर पंचायतों में भी भाजपा प्रत्याशी विजयी हो चुके हैं।

भाजपा कार्यालय में जश्न की तैयारी, कांग्रेस में सन्नाटा
भाजपा की इस बड़ी जीत का जश्न मनाने की तैयारी जोरों पर है। रायपुर स्थित भाजपा जिला कार्यालय में 10 हजार लड्डू तैयार किए गए हैं। इसके अलावा, 3 हजार गुलाब जामुन और एक हजार से अधिक बालूशाही भी बनाई गई है। कार्यकर्ता जीत के जश्न में झूमने की तैयारी में हैं।

दूसरी ओर, कांग्रेस को इस चुनाव में करारी शिकस्त मिलती दिख रही है। रायपुर में कांग्रेस के जिला कार्यालय में ताला लटका हुआ है और वहां पूरी तरह सन्नाटा पसरा हुआ है।

Latest News

किन्नर रिया ने तन्नू को मार डाला,गुरू-चेला बनने की बात पर भिड़े थे दोनों किन्नर,घटना के चंद घंटे के अंदर आरोपी गिरफ्तार

बिलासपुर(आधार स्तंभ) :  बिलासपुर जिले में किन्नरों की पार्टी के दौरान गुरु बनाने व चेला नहीं बनने की बात...

More Articles Like This

- Advertisement -