CG NEWS : धर्म परिवर्तन पर बवाल, चर्च में रोकी प्रार्थना सभा

Must Read

मोहला-मानपुर।’ छत्तीसगढ़ में फिर धर्मांतरण को लेकर हंगामा हुआ है। हंगामा इतना बढ़ा कि, 2 चर्चों में आयोजित धार्मिक कार्यक्रमों को बीच में ही रोकना पड़ा। मेनोनाइट चर्च में कलीसिया स्थापना सभा और इंडियन क्रिश्चियन मिनिस्ट्री चर्च में प्रार्थना सभा चल रही थी। मामला मोहला इलाके का है।

जानकारी के मुताबिक, रविवार को हिंदू संगठनों और आदिवासी समाज के प्रमुखों ने इन कार्यक्रमों को धर्मांतरण से जोड़ते हुए विरोध किया था। विश्व हिंदू परिषद और बजरंग दल के कार्यकर्ता मेनोनाइट चर्च पहुंचे। उन्होंने आरोप लगाया कि आदिवासी समाज के लोगों को बहला-फुसलाकर धर्म परिवर्तन कराया जा रहा है।

हंगामा बढ़ता देख मौके पर पहुंची पुलिस ने चर्च के अंदर से लोगों को सुरक्षित बाहर निकाला और मामले को शांत कराया। वहीं, बजरंग दल ने अवैध भूमि पर चर्च होने का दावा किया है।

Latest News

पुलिस आरआई पर गम्भीर आरोप,पुलिस कर्मियों से कराते हैं बाथरूम की सफाई और झाड़ू-पोछा

जांजगीर-चांपा(आधार स्तंभ) :  संयुक्त पुलिस कर्मचारी एवं परिवार कल्याण संघ ने जांजगीर-चांपा जिले में पदस्थ रक्षित निरीक्षक के विरुद्ध...

More Articles Like This

- Advertisement -