CG NEWS : शराब के नशे में धुत दो युवकों की मौत:नाली में पड़ी मिली लाश

Must Read

भिलाई।’ होली के खुमार में भिलाई में दो अलग-अलग जगहों पर शराब के नशे में नाली में गिरने से दो युवकों की मौत हो गई। एक युवक की पहचान पुलिस ने कर ली, लेकिन दूसरे की पहचान दो दिन बाद भी नहीं होने से पुलिस ने उसका कफन दफन कर दिया।

पहला मामला सुपेला थाना क्षेत्र के स्मृति नगर चौकी का है। यहां नाले में एक युवक का शव मिला है। पुलिस ने पहचान की तो उसकी पहचान मोहन देशमुख पिता पुनीत देशमुख (35 साल) के रूप में हुई। मोहन मॉडल टाउन जुनवानी का रहने वाला है। वो आदतन शराबी है।

उसकी मां ने बताया कि मोहन नाली साफ सफाई, हेल्परी का काम करता था। वो पिछले दस दिनों से लापता था। वो पहले भी कई बार इसी तरह घर से कई दिनों तक बाहर रहता था और शराब के नशे में पड़ा रहता था। उसकी शराब पीने की लत के चलते ही मां ने उसकी शादी नहीं की थी।

होली के दूसरे दिन उन्हें सूचना मिली एक युवक की लाश नाले में पड़ी मिली है। घर के लोग जब उसे देखने पहुंचे तो उसकी पहचान मोहन देशमुख के रूप में की। इसके बाद पुलिस ने उसके शव को पीएम के बाद परिजनों को सौंप दिया।

Latest News

कोरबा प्रेस क्लब की स्थापना दिवस पर आयोजित हुआ संगोष्ठी समारोह,उद्योग मंत्री लखनलाल देवांगन ने पत्रकारों को शॉल व श्रीफल से किया सम्मानित

कोरबा(आधार स्तम्भ) :  कोरबा प्रेस क्लब का स्थापना दिवस के अवसर पर तिलक भवन में संगोष्ठी का आयोजन किया...

More Articles Like This

- Advertisement -