CG NEWS : कांग्रेस की ‘संविधान बचाओ यात्रा’ पर डिप्टी CM का तंज

Must Read

रायपुर।’ छत्तीसगढ़ में 8 मई को कांग्रेस संविधान बचाओ यात्रा निकालने जा रही है। हाल ही में यात्रा की तैयारी को लेकर नेताओं ने बिलासपुर में बैठक भी की। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने कहा कि, देश में केंद्र सरकार संविधान को नुकसान पहुंचा रही है। इस वजह से संविधान यात्रा निकाली जाएगी।

इसके जवाब में उपमुख्यमंत्री अरुण साव ने कहा कि, कांग्रेस हमेशा संविधान का उल्लंघन करती है। यह एक ऐसी राजनीतिक पार्टी है, जो संविधान का दुरुपयोग करती है। अब जब सत्ता से बाहर है, तो उन्हें संविधान बचाने की याद आ रही है।

जब समय पड़ता है, तो देश का विभाजन करते हैं। जब सत्ता से बाहर होते हैं, तो भारत जोड़ो यात्रा निकालते हैं। जब सत्ता में रहते हैं तो जाति जनगणना का विरोध करते हैं। सत्ता से बाहर आते हैं तो उसका समर्थन करते हैं। इसीलिए संविधान बचाओ की बजाय, इन्हें कांग्रेस बचाओ यात्रा निकालनी चाहिए।

Latest News

रायगढ़(आधार स्तम्भ) :  जिले के घरघोड़ा थाना क्षेत्र से एक रोंगटे खड़े कर देने वाली घटना सामने आई है।...

More Articles Like This

- Advertisement -