CG BREAKING : सरकारी भर्तियों में आयु सीमा में 5 साल की छूट से युवाओं को रोजगार का नया अवसर

Must Read

रायपुर। छत्तीसगढ़ में विष्णु देव साय सरकार ने युवाओं के लिए एक बड़ा और सराहनीय कदम उठाया है। राज्य में पुलिस सहित अन्य सरकारी भर्तियों में आयु सीमा में 5 साल की छूट देकर सरकार ने रोजगार के क्षेत्र में नई संभावनाओं का द्वार खोला है। यह फैसला उन युवाओं के लिए संजीवनी साबित होगा, जो किसी कारणवश अपनी उम्र की सीमा पार करने के कारण रोजगार की दौड़ से बाहर हो जाते थे।

जनता की जरूरतों को समझती सरकार

छत्तीसगढ़ की विष्णु सरकार ने एक बार फिर यह साबित कर दिया है कि उनकी प्राथमिकता जनता की भलाई और उनके विकास को सुनिश्चित करना है। सरकार का उद्देश्य है कि राज्य के हर युवा को समान अवसर मिले और रोजगार पाने की राह में आने वाली अड़चनों को कम किया जा सके।

पुलिस भर्ती के साथ अन्य क्षेत्रों में भी छूट

इस निर्णय के तहत पुलिस विभाग के साथ-साथ अन्य सरकारी विभागों की भर्तियों में भी आयु सीमा में 5 साल की छूट दी जाएगी। इसका सीधा लाभ उन युवाओं को मिलेगा, जो नौकरी के लिए प्रयासरत हैं लेकिन आयु सीमा के बंधन के कारण अवसर से वंचित रह जाते थे।

Latest News

पिकअप के सीक्रेट चेंबर में छिपाकर ले जा रहे थे 4 करोड़ रुपये कैश, दुर्ग में पुलिस ने पकड़ा, 2 हिरासत में

दुर्ग(आधार स्तंभ) :  दुर्ग जिले में पुलिस ने एक पिकअप वाहन से 4 करोड़ रुपये नकद जब्त किए हैं।...

More Articles Like This

- Advertisement -