CG Accident News : ट्रक में पीछे से जा घुसी बाइक, दो युवकों की मौके पर मौत…

Must Read

महासमुंद. नेशनल हाइवे 53 पर तेज रफ्तार बाइक चलती ट्रक के पीछे जा भिड़ी. दर्दनाक हादसे में दो युवकों की मौके पर ही मौत हो गई. हादसा इतना भीषण था कि स्पोर्ट बाइक बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई. मृतकों की फिलहाल पहचान नहीं हो सकी है. हालांकि दोनों आरंग के निवासी बताए जा रहे हैं.

घटना तुमगांव थाना क्षेत्र के शेरे पंजाब होटल के पास हुई है. जानकारी के अनुसार बाइक और ट्रक गुरुवार की रात घोडारी से तुमगांव आ रहे थे. इस दौरान तेज रफ्तार बाइक अनियंत्रित होकर सीधे ट्रक में टकराई गई. सड़क हादसे में बाइक सवार दोनों युवकों की मौत हो गई है. वहीं ड्राइवर ट्रक को लेकर घटनास्थल से फरार हो गया.

आसपास के लोगों ने घटना की सूचना दी, जिसके बाद  पुलिस मौके पर पहुंचकर दोनों युवकों के शवों को बरामद किया और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. पुलिस आगे की कार्रवाई में जुटी हुई है.

Latest News

फिर विवादों में शिवाय हॉस्पिटल,ऑपरेशन के तीन महीने बाद सीटी स्कैन में 80 सीसी पस जमा होने का दावा

कोरबा,(आधार स्तंभ) :  कोरबा का शिवाय हॉस्पिटल एक बार फिर गंभीर आरोपों को लेकर चर्चा में है।  अस्पताल से...

More Articles Like This

- Advertisement -