CG Accident : दो बसों में भिड़ंत, हादसे में 5 यात्री घायल

Must Read

रायपुर. शहर के टाटीबंध इलाके में तेज रफ्तार बस ने खड़ी बस को ठोकर मार दी. हादसे में 5 यात्री घायल हुए हैं. वहीं दोनों बसों के बीच एक महिला फंस गई थी, जिसकी हालात गंभीर है. घायलों को एम्स अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया गया है. घटना आमानाका थाना क्षेत्र की है.

जानकारी के मुताबिक, टाटीबंध ब्रिज के निचे सवारी बस खड़ी हुई थी. इस बीच सरोना की ओर से आ रही तेज रफ्तार बस ने खड़ी हुई बस को ठोकर मार दी. हादसे में 5 यात्री घायल हो गए. भिड़ंत इतनी जबरदस्त थी कि एक बस बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई. एक महिला दोनों बसों के बीच में फंस जाने से गंभीर रूप से घायल हो गई. सभी घायलों को एम्स अस्पताल में भर्ती कराया गया है.

Latest News

कोरबा के एक नामी मेडिकल स्टोर पर लगा गलत दवाई देने का आरोप, मरीज की बिगड़ी तबियत, हुई शिकायत

कोरबा (आधार स्तंभ) : कोरबा के एक नामी मेडिकल स्टोर पर लगा डॉक्टर की पर्ची से अलग दवाई देने...

More Articles Like This

- Advertisement -