BREAKING महाकुंभ में फिर आग लगी, कई पंडाल जले

Must Read

प्रयागराज।’ महाकुंभ मेला क्षेत्र में फिर से आग लग गई है। मेले में शंकराचार्य मार्ग पर सेक्टर-18 में कई पंडाल जल गए हैं। फायर ब्रिगेड की गाड़ियां मौके पर पहुंच गई हैं। आग बुझाने की कोशिश जारी है।

भीड़ को मौके से हटाया जा रहा है। हादसा हरिहरानंद के शिविर में हुआ। आग लगने के बाद चारों तरफ बैरिकेडिंग की गई। दमकल की गाड़ियों ने तुरंत पानी डालकर आग बुझाई। आग किस वजह से लगी। अभी तक क्लियर नहीं हो पाया।

एसपी सिटी सर्वेश कुमार मिश्रा ने बताया कि आग पर काबू पा लिया गया। कोई जनहानि नहीं हुई। जांच की जा रही है। इससे पहले, 19 जनवरी को आग लगी थी। उस वक्त गीता प्रेस के 180 कॉटेज जल गए थे।

Latest News

राजधानी में नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत रायपुर पुलिस को बड़ी सफलता, दो महिला आरोपि गिरफ्तार

रायपुर (आधार स्तम्भ)  : राजधानी में नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत रायपुर पुलिस को बड़ी...

More Articles Like This

- Advertisement -