बजट पेश करने से पहले वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने राम मंदिर में की पूजा

Must Read

रायपुर। छत्तीसगढ़ के लिए आज का दिन बेहद खास है, क्योंकि आज राज्य का बजट कुछ ही देर में पेश होगा. वित्त मंत्री ओपी चौधरी बजट पेश करने से पहले वीआईपी रोड स्थित राम मंदिर पहुंचे, जहां उन्होंने भगवान राम की पूजा-अर्चना की. इस दौरान उनके साथ पत्नी डॉ. अदिति चौधरी भी नजर आईं.

मंदिर से निकलते समय वित्त मंत्री लाल ब्रीफकेस के साथ नजर आए. उनकी चेहरे पर मुस्कान और आत्मविश्वास झलक रहा था. पिछले बजट के दौरान वे काले रंग के ब्रीफकेस के साथ विधानसभा पहुंचे थे, लेकिन इस बार वह लाल ब्रीफकेस के साथ नजर आए.

मंदिर में पूजा के बाद वित्त मंत्री ओपी चौधरी सीधे विधानसभा के लिए रवाना हो गए. आज वे छत्तीसगढ़ सरकार का बजट 2025 पेश करेंगे. इस बजट से प्रदेशवासियों को कई उम्मीदें हैं.

Latest News

गौशाला में शादी का ढोंग रचा, पीड़ित परिवार ने बताया-शादी के नाम कई युवतियों की जिंदगी से खेल चुका है 🫵🏻 सारंगढ़ थाना में...

  कोरबा-कटघोरा(आधार स्तम्भ) :  कोरबा जिले के कटघोरा का भाजपा नेता और भाजयुमो में पूर्व प्रदेश कार्य समिति सदस्य चिंटू...

More Articles Like This

- Advertisement -