गैस गोदाम से सटे घर में लगी भीषण आग, इलाके में मचा हड़कंप, देखें Video

Must Read

रायपुर. राजधानी रायपुर के डीडी नगर थाना क्षेत्र में शुक्रवार रात उस समय हड़कंप मच गया, जब गोल चौक के पास स्थित गैस गोदाम के पीछे एक मकान में अचानक आग लग गई. कुछ ही देर में घर के बड़े हिस्से को आग ने अपनी चपेट में ले लिया. आसपास मौजूद घर से लोग बाहर निकल आए. सूचना पर पुलिस और फायरब्रिगेड की गाड़ी मौके पर पहुंची.

जानकारी के मुताबिक, रिहायशी इलाके में कई सालों से इंडेन गैस का गोदाम है. यहां बड़ी संख्या में सिलेंडर रखे जाते हैं. गौतम से सटे हुए घर में करीब 11:30 बजे आग लग गई. घटना के दौरान परिवार घर पर सो रहा था. आसपास के लोगों से उन्हें आग लगने की सूचना मिली. जिसके बाद घरवालों के साथ आसपास के लोगों ने मिलकर आग बुझाने में जुट गए.

फायर ब्रिगेड की गाड़ी ने समय रहते आग पर काबू पा लिया, जिससे बड़ी दुर्घटना होने से टल गई. घटना में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है. फिलहाल आग लगने का कारण स्पष्ट नहीं हो पाया है. बताया जा रहा है कि शॉर्ट सर्किट होने की वजह से यह हादसा हुआ है. जांच की जा रही है.

Latest News

कोरबा मंडल कार्यकारिणी सदस्य कविता सोनी ने तोडी शब्द मर्यादा, थू-थू करते हुए लोग उनके सोच पर उठा रहें है सवाल

कोरबा(आधार स्तंभ) :  कोरबा जिले के रजगामार क्षेत्र की एक 7 वर्षीय मासूम बेटी के साथ निर्दयता करने, उसे...

More Articles Like This

- Advertisement -