सड़क के बीच खड़ा हो गया गजराज, आवागमन बाधित

Must Read

कोरबा(आधार स्तम्भ) : कोरबा के कटघोरा वनमंडल में हाथियों की मौजूदगी लगातार बनी हुई है। ऐतमानगर रेंज के अलग अलग क्षेत्रों में 60 हाथियों का दल विचरण कर रहा है। इस बीच बीती रात कटघोरा-अंबिकापुर राष्ट्रीय राजमार्ग पर गुरसिया के पास एक हाथी सड़क के बीचों-बीच आ गया। बीच सड़क पर हाथी के आ जाने से मार्ग के दोनों तरफ अवागमन रुक गया।

बताया जा रहा है कि करीब दस मिनट तक हाथी बीच सड़क पर ही था। सड़क के बीच हाथी के मौजूद होने की जानकारी मिलते ही वन अमला मौके पर पहुंचा और हाथी को जंगल की तरफ खदेड़ दिया।

Latest News

छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में मुक्तिधाम में पालतू कुत्ते का दाह संस्कार करने को लेकर हुआ विवाद,स्थानीय लोगों और हिंदू संगठनों ने इसका किया विरोध

बिलासपुर,(आधार स्तंभ ) : छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में मुक्तिधाम में पालतू कुत्ते का दाह संस्कार करने को लेकर विवाद...

More Articles Like This

- Advertisement -