डी पी एस बाल्को का मॉडल सीबीएसई विज्ञान प्रदर्शनी के राष्ट्रीय स्तर के लिए चयनित

Must Read

कोरबा(आधार स्तंभ) : दिल्ली पब्लिक स्कूल बालको की टीम ने सीबीएसई क्षेत्रीय स्तर की विज्ञान प्रदर्शनी-2023(भुवनेश्वर क्षेत्र) में भाग लिया। यह प्रदर्शनी एनएच गोयल वल्र्ड स्कूल रायपुर में 4 एवं 5 दिसंबर को आयोजित की गई।

इस प्रदर्शनी में जूनियर एवं सीनियर वर्ग में 25 स्कूलों के 45 मॉडलों का प्रदर्शन किया गया। विद्यालय की कक्षा छठवीं की छात्राएँ पूर्वा पटेल एवं आकांक्षा पटेल ने विज्ञान शिक्षक प्रवीण पटेल के मार्गदर्शन में इस दो दिवसीय प्रदर्शनी के जूनियर वर्ग में भाग लिया। प्रदर्शनी का थीम समाज के लिए विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी के युग में स्वास्थ्य जीवन (पर्यावरण के लिए जीवन शैली), कृषि संचार एवं परिवहन एवं कम्प्यूटेशनल सोच पर आधारित था। विद्यालय का मॉडल जीवन पर आधारित हरा शहर था। जिसकी सभी निर्णायक मंडल के सदस्यों के साथ-साथ प्रदर्शनी में आने वालों आगतुंकों ने सराहना की। विद्यालय की टीम को दिल्ली में जनवरी 2024में प्रस्तावित सीबीएसई विज्ञान प्रदर्शनी के राष्ट्रीय स्तर के लिए चयनित किया गया। इस उपलब्धि के लिए प्राचार्य कैलाश पवार एवं विद्यालय परिवार ने प्रतिभागियों अभिभावकों एवं संबंधित शिक्षक को उनके सराहनीय योगदान के लिए शुभकामनाएँ दी

Latest News

छत्तीसगढ़ में ठंड के बीच फिर एक्टिव होगा मौसमी सिस्टम, दिसंबर में दिख सकता है चक्रवात का असर

 रायपुर(आधार स्तंभ)  :  छत्तीसगढ़ में मौसम का उतार-चढ़ाव जारी है। प्रदेश में बादलों का प्रभाव पूरी तरह खत्म नहीं...

More Articles Like This

- Advertisement -