सड़क हादसे में एक युवती की मौत, शादी का उत्सव बदला मातम में

Must Read

घड़ी बनवाने जा रही युवती की स्कूटी को मारी ठोकर

जांजगीर(आधार स्तंभ) : सोमवार को सड़क हादसे में एक युवती की मौत हो गई है। जानकारी के मुताबिक नगर के जैन परिवार में बेटे की शादी का उत्सव मनाया जा रहा था। बुधवार को आशीर्वाद समारोह आयोजित किया गया था, कि सोमवार को हुए एक सड़क हादसे में घर की बेटी के सिर में चोट आने से मौत हो गई। विवाह की खुशी आंसुओं में बदल गई।

नैला रोड के वीआईपी सिटी में व्यापारी सुशील जैन का परिवार रहता है। सुशील के बेटे की शादी चल रही है। शादी में शामिल होने के लिए परिवार के लोग आए हैं।
सुशील जैन ने बताया कि उनका संयुक्त परिवार है। उनकी भतीजी व भैया सुधीर जैन की बेटी खुशी जैन (23 वर्ष)घड़ी बनवाने के लिए स्कूटी में जांजगीर की ओर जा रही थी कि आर्या मोबाइल के सामने पीछे से आ रहे एक मालवाहक के चालक ने उसकी स्कूटी को ठोकर मार दी, जिससे वह सड़क पर गिर गई। सड़क में गिरने से खुशी के सिर में गंभीर चोट आई। घटना की सूचना मिलने पर वे लोग मौके पर पहुंचे और खुशी को जिला अस्पताल पहुंचाया गया, जहां जांच के बाद डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया।

Latest News

चक्रवात ‘अनर्ब’ के अलर्ट पर जिलों में अलग-अलग फैसले: कहीं एक दिन – कहीं दो दिन स्कूल बंद, तो कोरबा और रायपुर में शिक्षकों...

एक ही मौसम चेतावनी पर प्रशासनिक निर्णयों में दिखा अंतर, विद्यार्थियों की सुरक्षा के लिए छुट्टी घोषित लेकिन शिक्षकों...

More Articles Like This

- Advertisement -