आदर्श आचार संहिता समाप्त, जारी हुआ आदेश

Must Read

रापयुर(आधार स्तंभ) : भारत निर्वाचन आयोग ने छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश, राजस्थान, तेलंगाना और मिजोरम से आदर्श आचार सहिंता समाप्त करने का आदेश जारी कर दिया है। बता दें कि 9 अक्टूबर से इन चुनावी राज्यों में आदर्श आचार संहिता लागू थी। जिसे निर्वाचन आयोग ने समाप्त करने का आदेश जारी कर दिया है।

जारी आदेश में कहा गया है कि आदर्श आचार संहिता के प्रावधान चुनाव आयोग द्वारा चुनाव कार्यक्रम की घोषणा की तारीख से लागू होते हैं और यह चुनाव प्रक्रिया पूरी होने तक लागू रहते हैं। अब छत्तीसगढ़, मध्य प्रदेश, मिजोरम, राजस्थान और तेलंगाना की राज्य विधानसभाओं के आम चुनाव 2023 और नागालैंड के 43-तापी (एसटी) विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र के लिए उप-चुनावों के परिणाम संबंधित रिटर्निंग द्वारा घोषित किए गए हैं। अब आदर्श आचार संहिता तत्काल प्रभाव से हटा दी गई है।

Latest News

चक्रवात ‘अनर्ब’ के अलर्ट पर जिलों में अलग-अलग फैसले: कहीं एक दिन – कहीं दो दिन स्कूल बंद, तो कोरबा और रायपुर में शिक्षकों...

एक ही मौसम चेतावनी पर प्रशासनिक निर्णयों में दिखा अंतर, विद्यार्थियों की सुरक्षा के लिए छुट्टी घोषित लेकिन शिक्षकों...

More Articles Like This

- Advertisement -