कोरबा जिले के चारों विधानसभा के वास्तविक नतीजे जानने के लिए पढ़ें…

Must Read

कोरबा (आधार स्तंभ) : काफी गहमा-गहमी और कड़ी टक्कर के बीच कोरबा जिले में चौंकाने वाले नतीजे सामने आए। भाजपा जहां दो सीटों पर काबिज हुई वहीं कांग्रेस मात्र एक सीट पर सिमट कर रह गई। गोंडवाना गणतंत्र पार्टी ने अपना खाता पाली तानाखार में लंबे वर्षों के बाद फिर खोला है। विधानसभा चुनाव में चारों क्षेत्र को मिलाकर कुल 51 उम्मीदवार विभिन्न दलों और निर्दलीय तौर पर अपनी किस्मत आजमा रहे थे। विजयी उम्मीदवारों को मिले वोटों का आंकड़ा कुछ इस तरह है:-

कोरबा विधानसभा
विजयी प्रत्याशी लखनलाल देवांगन (भाजपा) – 92029
निकटतम प्रतिद्वंद्वी जयसिंह अग्रवाल (कांग्रेस) – 66400
जीत का अंतर – 25629

कटघोरा विधानसभा
विजयी प्रत्याशी प्रेमचंद पटेल (भाजपा) – 73680
निकटतम प्रतिद्वंद्वी पुरुषोत्तम कंवर (कांग्रेस) – 56780
जीत का अंतर – 16900

रामपुर विधानसभा
विजयी प्रत्याशी फूलसिंह राठिया (कांग्रेस) – 93647
निकटतम प्रतिद्वंद्वी ननकीराम कंवर (भाजपा) – 70788
जीत का अंतर – 22859

पाली तानाखर विधानसभा
विजयी प्रत्याशी तुलेश्वर सिंह मरकाम (गों ग पा) – 60862
निकटतम प्रतिद्वंद्वी दुलेश्वरी सिदार (कांग्रेस) – 60148
जीत का अंतर – 714

Latest News

रिश्वत लेते पटवारी संघ का जिलाध्यक्ष गिरफ्तार, किसान से मांगे थे 9 हजार रुपए घूस

खैरागढ़ (आधार स्तंभ) : एंटी करप्शन ब्यूरो (एसीबी) ने बुधवार 3 सितंबर को खैरागढ़ में बड़ी कार्रवाई करते हुए...

More Articles Like This

- Advertisement -