मैकेनिक की गैरेज के बाहर खून से लथपथ मिली लाश

Must Read

दीपका (आधार स्तंभ) : कोरबा जिले के दीपका क्षेत्र के सिरकी मोड़ इलाके से युवक की हत्या का सनसनीखेज मामला सामने आया है। जहां एक मैकेनिक की उसके ही गैरेज के बाहर खून से सनी लाश मिलने से हड़कंप मच गया।

इस वारदात की सूचना मिलने के बाद पुलिस और साइबर सेल की टीम मौके पर मौजूद है। घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण करते हुए जांच पड़ताल की शुरू कर दी गई है। यह मामला दीपका थाना क्षेत्र का है।

जानकारी के मुताबिक मृतक की शिनाख्त निकोलस टोप्पो (36 वर्ष) के रूप में की गई है। जो कि मूलतः जयपुर थाना चैनपुर जिला गुमला झारखंड का रहने वाला था। घटनास्थल की जांच के बाद प्रथम दृष्टया आशंका जताई जा रही है कि किसी ने निकोलस के सिर पर ईंट पत्थर से हमला कर उसे मौत के घाट उतारा है। मामले में दीपका पुलिस ने मर्ग कायम कर निकोलस टोप्पो के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस और साइबर सेल की टीम हत्यारे की तलाश में जुटी हुई हैं.

Latest News

हर्षोल्लास के साथ प्राइमेक्स एजुकेशन में मनाया गया 80वां स्वतंत्रता दिवस

| कोरबा (आधार स्तंभ)  : "टैली एजुकेशन, बेंगलुरु'' से मान्यता प्राप्त कोरबा के एकमात्र टैली ट्रेनिंग एवं असेसमेंट सेंटर "...

More Articles Like This

- Advertisement -