शासकीय महाविद्यालय बरपाली में प्रथम वार्षिक उन्मुखीकरण सह संवेदीकरण प्रशिक्षण कार्यशाला का आयोजन

Must Read

बरपाली(आधार स्तंभ) : शासकीय महाविद्यालय बरपाली जिला कोरबा रेड रिबन क्लब के तत्वाधान में दिनांक 30 11 2023 को एड्स जागरूकता विषय पर रेड रिबन क्लब एवं राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई के संयुक्त तत्वाधान में प्रथम वार्षिक उन्मुखीकरण सह संवेदीकरण प्रशिक्षण कार्यशाला का आयोजन किया गया।

उक्त कार्यक्रम में महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ अंबिका प्रसाद वर्मा के मार्गदर्शन एवं निर्देशन में आयोजित किया गया। कार्यक्रम में उपस्थित प्रभारी प्राचार्य डॉ ए. के सिंह, डॉ मंजू पांडे, डॉ सी.बी शर्मा,  डॉ टी. एल मिर्झा, प्रोफेसर ताम्बे ने अपने-अपने विचार रखें। रेड रिबन क्लब के प्रभारी प्रो.अरविंद खाखा, एन.एस.एस के कार्यक्रम अधिकारी प्रो. सुश्री लक्ष्मी साहू के द्वारा एड्स के प्रति जागरूकता पर विस्तार से प्रकाश डाला। छात्र-छात्राओं द्वारा भी रंगोली, निबंध, पोस्टर एवं क्विज प्रतियोगिता मे भाग लिया। प्रथम द्वितीय तृतीय पुरस्कार स्वरूप मोमेंटो सर्टिफिकेट पेन डायरी भेंट कर उन्हें सम्मानित किया गया। राष्ट्रीय सेवा योजना के स्वयंसेवक एवं रेड रिबन क्लब के सदस्य छात्राओं ने अपना बहुमूल्य योगदान दिया।

Latest News

डैम के पास मिली अज्ञात युवती की नग्न लाश गला रेतकर पत्थर से कुचला चेहरा…

रायगढ़ (आधार स्तम्भ) :  रायगढ़ जिले के पूंजीपथरा थाना क्षेत्र से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई...

More Articles Like This

- Advertisement -