शराब के नशे में बाइक घुसा दी, बाल बाल बचा दुकानदार

Must Read

कोरबा(आधार स्तंभ) : शराब के नशे में बुरी तरह धुत्त बुलेट सवार तीन युवक वाहन समेत घुस गए अंडे की दुकान में, बाल बाल बचा दुकान संचालक, हो गया काफी नुकसान।

कोरबा में सीविल लाईन थानांतर्गत पुराना आरटीओ कार्यालय के पास उस वक्त अफरा-तफरी की स्थिती निर्मित हो गई जब बुलेट सवार तीन युवक सड़क किनारे अंडे की दुकान लगाने वाले एक व्यक्ति की दुकान में वाहन समेत घुस गए जिससे दुकान संचालक को काफी नुकसान उठाना पड़ा।

बताया जा रहा है कि तीनों युवक शराब के नशे में बुरी तरह से मदहोश थे और पार्टी मनाकर वापस लौट रहे थे। मोड़ पर वाहन संभाल नहीं सके जिसका परिणाम हादसे के रुप में सामने आया। बताया जा रहा है कि इस घटना में दुकान संचालक को तो कुछ नहीं हुआ लेकिन बुलेट सवार तीनों युवक घायल हो गए जिन्हें अस्पताल में उपचार दिया गया। घटना की जानकारी मिलते ही डायल 112 की टीम मौके पर पहुंची और स्थिती का जायजा लिया।

Latest News

बांगो बांध अलर्ट जलस्तर बढ़ा, गेट खोलने की तैयारी:हसदेव नदी किनारे क्षेत्र में अलर्ट, बाढ़ प्रभावित गांवों में मुनादी कराने के आदेश…

कोरबा(आधार स्तंभ)  : कोरबा में लगातार हो रही बारिश के बीच मिनीमाता बांगो बांध प्रशासन ने वर्षाकाल 2026 को लेकर...

More Articles Like This

- Advertisement -