लंबे समय से रिक्त सीएसपी कोरबा के पद पर की गई नियुक्ति

Must Read

रायपुर/कोरबा(आधार स्तंभ) : छत्तीसगढ़ शासन के गृह (पुलिस) विभाग मंत्रालय द्वारा राज्य पुलिस सेवा संवर्ग के डीएसपी/सीएसपी रैंक के 49 अधिकारियों का तबादला किया गया है। कोरबा जिले में लंबे समय से रिक्त सीएसपी कोरबा के पद पर भी नियुक्ति की गई है।

कोरबा जिला में डीएसपी मुख्यालय श्रीमती प्रतिभा मरकाम पदस्थ की गई है वहीं भूषण एक्का कोरबा सीएसपी होंगे। सीएसपी विश्व दीपक त्रिपाठी का तबादला के बाद लगभग दो माह से कोरबा सीएसपी का पद रिक्त रहा। हालांकि वर्तमान में दर्री सीएसपी रॉबिन्सन गुडिय़ा के द्वारा कोरबा सीएसपी का प्रभार एसपी उदय किरण के निर्देश पर देखा जा रहा है।

Latest News

कवर्धा में अवैध धान परिवहन पर बड़ी कार्रवाई, 300 क्विंटल धान से भरा ट्रक जब्त

कवर्धा,(आधार स्तंभ) :  छत्तीसगढ़ के कबीरधाम जिले में समर्थन मूल्य पर धान खरीदी शुरू होते ही अवैध धान के...

More Articles Like This

- Advertisement -