फांसी के फंदे पर झूलता मिला युवक का शव

Must Read

तिलकेजा(आधार स्तंभ) : उरगा थाना क्षेत्र के ग्राम तिलकेजा में एक 22 वर्षीय युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है। घटना बीती रात की है।

जानकारी मिलने पर उरगा पुलिस मौके पर पहुँचकर मर्ग कायम कर मामला जांच में लिया है। तिलकेजा निवासी प्यारे लाल जायसवाल पुत्र भोलू जायसवाल ने पुलिस को बताया कि उसका छोटा भाई सत्यम जायसवाल कल रात खाना खाकर अपने कमरे में सोया था। रात में उसने कमरे के अंदर लगे मियार से रस्सी बांधकर फांसी लगाकर जान दे दी। फिलहाल पुलिस हर पहलू से जांच कर रही है।

Latest News

एपीके फाइल के थ्रू रायपुर के बड़े कारोबारी से किया लाखों की ठगी

रायपुर,(आधार स्तंभ)  :   राजधानी रायपुर के खम्हारडीह थाना क्षेत्र में ऑनलाइन ठगी का एक बड़ा मामला सामने आया है।...

More Articles Like This

- Advertisement -