कोरबा (आधार स्तंभ) : रानी गेट दुर्गा मंदिर में 10 सितंबर रविवार को मां दुर्गा सेवा समिति के तत्वाधान में एक बैठक आयोजित की गई । बैठक में प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी धूमधाम से दुर्गा पूजा एवं दशहरा उत्सव मनाये जाने के लिए रूपरेखा एवं नई समिति पर चर्चा हुई। विगत वर्ष 2022 का लेखा-जोखा प्रस्तुत किए जाने के उपरांत इस वर्ष दुर्गा पूजा एवं दशहरा उत्सव समिति का गठन किया गया। जिसमें निर्विरोध अध्यक्ष का दायित्व जितेन्द्र सिंह राजपूत को सौंपा एवं समिति के अन्य पदाधिकारी का चयन किया गया। विगत कई वर्ष से कोरबा जिला की सबसे बड़ी पूजा एवं दशहरा उत्सव समिति द्वारा मनाया जा रहा है। इस वर्ष भी धूमधाम से पूजा करने पर आम राय समिति द्वारा बनाई गई। समिति की बैठक में विशेष रूप से रमेश पोद्दार, शैलेंद्र सिंह ठाकुर अशोक श्रीवास,मनीष शर्मा, सोनू जैन, नूतन सिंह ठाकुर, पुरुषोत्तम चंद्र, जगदीश थवाईत, राजेश थवाईत, गोपेश यादव बाबूलाल चौहान, भुवनेश्वर राज,जितेन्द्र सिंह राजपूत, बादल सिंह राजपूत, कमलेश यादव, मनमीत सिंह, संदीप सोनी, निर्मल दीवान,लक्की भंडारी, राकेश मानिकपुरी, किशन राठौर, दिवाकर राजपूत ,आकाश तिवारी ,कृष्ण श्रीवास, गजेंद्र चौहान, सूरज साहू, रामू सोनी,चमन पटेल,सुयश सिंह, आकाश तिवारी, सहित बड़ी संख्या में बस्ती वासी उपस्थित रहे।
सिंचाई कॉलोनी, बरपाली, कोरबा (छ.ग.) 495674



