पुरानी रंजिश को लेकर रामपुर विधानसभा युवा कांग्रेस अध्यक्ष के साथ मारपीट, करतला थाने में रिपोर्ट दर्ज

Must Read

करतला(आधार स्तंभ) : युवा कांग्रेस के रामपुर विधानसभा अध्यक्ष शिवम रॉय के साथ हुई मारपीट, करतला थाने में हुई एफ आई आर दर्ज।

रामपुर विधानसभा से युवा कांग्रेस अध्यक्ष शिवम रॉय ने आज करतला थाने में अपने साथ हुए मारपीट की रिपोर्ट दर्ज कराई है। उन्होंने शिकायत में लिखा है कि वे अपनी पार्टी के कार्य से रामपुर गए थे। रास्ते में उनका मित्र अमन अग्रवाल भी उनके साथ हो लिया। दोनों आज दोपहर को रामपुर में अन्नपूर्णा कृषि केंद्र के सामने पहुंचे। तभी अन्नपूर्णा कृषि केंद्र के संचालक अरुण गबेल, नरेश गबेल और नरेश गबेल का दामाद ने उनकी कार को रोका और पुरानी रंजिश को लेकर उनके साथ गंदी गंदी गालीगलौज करते हुए जान से मारने की धमकी दी और लाठी डंडे से उसके और उसके साथी अमन अग्रवाल के साथ मारपीट की। जिसकी शिकायत पर करतला थाने में भा द वि की धारा 341, 294, 323, 506, 34 के तहत अपराध पंजीबद्घ किया गया।

Latest News

सांप के काटने से महिला की हुई मौत

अंबिकापुर(आधार स्तंभ)   :   बारिश का सीजन शुरु होते ही ग्रामीण क्षेत्रों में सर्पदंश की घटनाएं बढऩे लगी हैं। इसी...

More Articles Like This

- Advertisement -