करतला(आधार स्तंभ) : 25 अगस्त से 8 सितंबर 2023 तक नेत्रदान पखवाड़ा मनाया जा रहा है। जिसमें आज 6 सितंबर को समुदायिक स्वास्थ्य केंद्र करतला में भी नेत्रदान पखवाड़े का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम में इंद्रासन चंदन द्वारा नेत्रदान करने के लिए लोगों को प्रेरित किया गया एवं कार्यक्रम में उपस्थित सभी ने नेत्रदान करने के लिए संकल्प लिया। आयोजन में स्वास्थ्य विभाग के समस्त स्टाफ, सभी नेत्र सहायक अधिकारियों के अलावा करतला क्षेत्र के जन मानस भी उपस्थित रहे। नेत्रदान जागरुकता कार्यक्रम में डॉक्टर राकेश पटेल बीएमओ, भागवत बघेल BPM, सिदार BETO, हरीश यादव नेत्र सहायक अधिकारी, कलेश्वर सिंह MLT, प्रमोद यादव MTS, रवि शंकर राठिया, सुनील दिव्य, निराला एवं समस्त कर्मचारीगण उपस्थित थे। जिसमे अधिक से अधिक लोगों को नेत्रदान करने के लिए जागरूक किया गया।



