तलवार की नोंक पर लड़की से छेड़छाड़, प्रेमी युवक से 5000 ट्रांसफर कराया, एक आरोपी गिरफ्तार

Must Read

उरगा पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए धर दबोचा आरोपी को
कोरबा (आधार स्तंभ) : बदमाश युवकों ने देर रात तलवार की नोक पर युवती से छेड़छाड़ किया और प्रेमी युवक को धमकी देकर लूटपाट को अंजाम दिया। रिपोर्ट के तत्काल बाद हरकत में आई पुलिस ने मुख्य आरोपी को दबोच लिया व साथियों की तलाश जारी है।

जानकारी के मुताबिक प्रार्थी युवक निवासी कुदुरमाल थाना उरगा 31 अगस्त को रात्रि लगभग 1 बजे अपनी मंगेतर को उसके घर छोड़ने जा रहा था। इस दौरान रास्ते में एक मोटरसाइकिल पर सवार 3 युवकों ने इनको रोककर इतनी रात को कहाँ घूम रहे हो, कहते हुए मारपीट किया और मोबाइल लूट कर प्रार्थी के ऊपर तलवार टिका कर मंगेतर के साथ अश्लील हरकत कर छेड़छाड़ किए। प्रार्थी द्वारा हाथ-पैर जोड़कर अपनी मंगेतर को इनके चंगुल से बचाते हुए किसी तरह घर पहुंचाया। इसके बदले में आरोपियों ने प्रार्थी से 5 हजार रुपये फोन पे में ट्रांसफर करवाया।

बदमाशों से किसी तरह खुद को और मंगेतर को बचाने के बाद प्रार्थी घर लौटा। उसने उरगा थाना पहुंचकर रिपोर्ट दर्ज कराया। थाना प्रभारी निरीक्षक युवराज तिवारी ने घटना से पुलिस अधीक्षक यू.उदयकिरण को अवगत कराते हुए उनके मार्गदर्शन में आरोपियों की तलाश में तेजी लाया। पतासाजी करते हुए सुराग के आधार पर एक आरोपी तुलसी पटेल पिता एकादशी पटेल उम्र 30 वर्ष निवासी पानी फिल्टर रोड चांपा को गिरफ्तार किया गया जबकि 2 साथी फरार हैं।आरोपी के कब्जे से लूटा हुआ मोबाइल, 1500 रुपए नगद व एक तलवार जप्त कर पूर्व दर्ज धारा 354,392,506 बी में आर्म्स एक्ट की धारा 25, 27 जोड़ा गया है। आरोपी को रिमांड पर जेल दाखिल कराया गया।

Latest News

सलिहाभांठा में श्मशान घाट बना गौठान! गायों का डेरा, कचरे का ढेर, पंचायत बेखबर, जनप्रतिनिधि दूसरे ग्राम की सफाई में व्यस्त

अंतिम संस्कार के लिए ग्रामीण परेशान, श्मशान घाट की बदहाली ने पंचायत की व्यवस्था पर खड़े किए सवाल, स्वच्छता...

More Articles Like This

- Advertisement -